{"_id":"6abd000bf0f8a023040d1994","slug":"kotdwar-bear-attacked-on-woman-in-nainidanda-sustains-severe-injuries-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: ढंगलगांव में देवर केसाथ बकरियां चरा रही थी महिला, अचानक भालू ने कर दिया हमला, बुरी तरह हुई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: ढंगलगांव में देवर केसाथ बकरियां चरा रही थी महिला, अचानक भालू ने कर दिया हमला, बुरी तरह हुई जख्मी
Wed, 30 Sep 2026 05:59 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:59 PM IST
सार
महिला अपने देवर के साथ घर के पास खेतों में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू ने महिला पर किया हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में बुधवार शाम को बकरियां चरा रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर ले गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ढंगलगांव निवासी मंजू देवी (51) पत्नी होशियार सिंह अपने देवर के साथ घर के पास खेतों में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मंजू देवी के शोर मचाने पर पास मौजूद उनका देवर और ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके की ओर दौड़े।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चलने वाला पहला हेली रेस्क्यू अभियान, 67 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
लोगों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला के बेटे अभिषेक रावत ने बताया कि हमले में उनकी मां के कान के नीचे गहरे जख्म हुए हैं। भालू के झपटने के दौरान उनके कुछ दांत भी टूट गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए रामनगर ले गए हैं।