फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The leopard could not be medically examined due to the absence of a doctor.

Kotdwar News: चिकित्सक नहीं होने पर गुलदार का नहीं हो पाया मेडिकल

Tue, 07 Oct 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The leopard could not be medically examined due to the absence of a doctor.
कोटद्वार/सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के गुलदार प्रभावित ग्राम ढंगसोली तल्ली के कुलाड़ीधार में सोमवार देर शाम पिंजरे में कैद गुलदार को वनकर्मी अपने साथ दमदेवल रेंज कार्यालय ले गए। मंगलवार को पशु चिकित्सक के पौड़ी में होने के कारण गुलदार का मेडिकल नहीं हो पाया। बुधवार शाम को उनके लौटने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल होगा और सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

दमदेवल के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुलदार प्रभावित गांव ढंगसोली तल्ली में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए थे। सोमवार को वन कर्मियों ने कुलाड़ीधार में लगे पिंजरे की लोकेशन बदली थी। देर शाम सात बजे के बाद एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की उम्र डेढ़ से दो साल बताई जा रही है। गुलदार को रेंज कार्यालय लाया गया है। मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के साथ ही डीएनए सैंपल लिए जाने थे, लेकिन पशु चिकित्सक के बैठक में प्रतिभाग करने पौड़ी जाने के कारण गुलदार का मेडिकल नहीं हो पाया। मेडिकल के बाद ही उसके नर अथवा मादा होने का पता लगेगा। बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण करने के साथ ही डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर गुलदार को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। कुलाड़ीधार तोक में अब भी एक पिंजरा व पांच कैमरा ट्रैप लगे हुए हैं। वनकर्मियों की टीम प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed