फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The issue of bush clearing in villages dominated the BDC meeting.

Kotdwar News: बीडीसी बैठक में छाया रहा गांवों में झाड़ी कटान का मुद्दा

Thu, 11 Dec 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 11 Dec 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
The issue of bush clearing in villages dominated the BDC meeting.
क्षेत्र पंचायत समिति कल्जीखाल की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई समस्याएं, डीडीओ ने दिए निराकरण के निर्देश
विज्ञापन

कोटद्वार। क्षेत्र पंचायत समिति कल्जीखाल की बैठक में स्वास्थ्य, सड़क, जंगली जानवरों की समस्या, झाड़ी कटान, पेयजल, शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय कुमार की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के दाैरान ग्राम पंचायत मरोड़ा की प्रधान सपना रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन 108 मुख्य सड़क तक ही आता है। गांव तक नहीं पहुंचने के कारण मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई व लोनिवि से संबंधित समस्याओं की चर्चा के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गुठिंडा संजय डबराल ने कहा कि कल्जीखाल बाजार की सड़क खस्ताहाल है। मुख्य सड़क पर सफाई की व्यवस्था तक नहीं है। गोवंश का गोबर पड़ा होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्क्त आ रही है। इस मौके पर बीडीओ चंद्रप्रकाश बलूनी, एडीओ पंचायत प्रदीप गुसाईं समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed