{"_id":"57a61e3a4f1c1bc3762bbb13","slug":"the-increased-water-bill-water-institute-office-at-scope","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बढ़े बिल पर जल संस्थान कार्यालय घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बढ़े बिल पर जल संस्थान कार्यालय घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
िबबिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा और अन्य लोगों ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग से बिलों में कटौती की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को बड़ी संख्या में लोग जल संस्थान के सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचे थे। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए कहा कि श्रीनगर और आसपास के इलाकों में अनियमित आपूर्ति हो रही है। कम दबाव के कारण घरों में बिना टुल्लू पंप लगाए पानी नहीं पहुंचता है। बरसात में नलों से गंदा पानी आता है। इसके बावजूद जल संस्थान मनमाने तरीक से बिल भेज रहा है। प्रदर्शनकारियों को अवर अभियंता विनोद भट्ट ने बताया कि बिल वृद्धि का निर्णय मुख्यालय से लिया गया है। घेराव करने वालों में भाजपा नगर महामंत्री अनूप बहुगुणा, भाजयुमो जिला महामंत्री विजय रावत, नगर अध्यक्ष जगदीप रावत व महामंत्री पंकज सती, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष एमपी सिलोड़ी, दिनेश धनाई, हरदीप ङ्क्षसह, मेहताब सिंह, अमित और वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्यालय की ओर से हर साल अप्रैल माह से बिलों में बढ़ोतरी होती है। इस बार मुख्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चार माह में 783 रुपये बिल निर्धारित किया है। पिछले साल 702 रुपये था। अलबत्ता लोगों की मांग को उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। संजय कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
जारी