फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Health Minister visited Base Hospital to inquire about the well-being of the injured in the Nandanagar area.

Kotdwar News: नंदानगर क्षेत्र के घायलों का हालचाल जानने बेस अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Sat, 20 Sep 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
The Health Minister visited Base Hospital to inquire about the well-being of the injured in the Nandanagar area.

विज्ञापन
श्रीनगर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के बेस अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के लिए प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शुक्रवार देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए भरोंसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का पहला लक्ष्य है कि सभी घायलों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की सुविधा में कोई कमी न रहे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना से घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें निर्देशित किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि घायलों को सभी जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। घायलों से बातचीत के दौरान एक महिला आपदा की दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए फफक-फफक कर रो पड़ी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार और प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी घायलों का इलाज पूरी जिम्मेदारी से किया जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed