फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The forest department team continued searching for the tiger in Phulansain.

Kotdwar News: फुलणसैंण में बाघ को तलाशती रही वन विभाग की टीम

Thu, 11 Dec 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 11 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The forest department team continued searching for the tiger in Phulansain.
नहीं मिले पंजों के निशान, सर्च अभियान देर शाम तक रहा जारी
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। जयहरीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा सेंधी के फुलणसैंण गांव में बुधवार को दिखे बाघ को वन विभाग की टीम अभी तक ट्रैंक्विलाइज नहीं कर पाई है। टीम बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र में बाघ को तलाश करती रही। बाघ का मूवमेंट ड्रोन से देखा गया।
लैंसडौन वन प्रभाग की लैंसडौन रेंज की बरस्वार बीट से सटे सेंधीखाल क्षेत्र में बुधवार को बाघ की मूवमेंट देखी गई थी। उसके बाद फुलणसैंण गांव में ग्रामीण पंडित रोशनलाल बुड़ाकोटी ने घर से सामने से बाघ को गुजरते हुए देखा था। शोर मचाने पर बाघ पास में ही झाड़ियों में छिप गया था। सूचना पर वन विभाग व कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रभाग रामनगर के पशु चिकित्सक डाॅ. दुष्यंत शर्मा व उनके साथ आई एसओजी व रेस्क्यू टीम ने बाघ को ट्रैंक्विलाइज करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े के निर्देश पर वनकर्मियों की दो टीमों ने सेंधीखाल के निकट बहने वाले नाले, पैदल रास्ते, पशुओं की आवाजाही के रास्तों, सीला की ओर से आने वाली सिलगाड़ नदी के दोनों छोर, लैंटाना की झाड़ियों को छान डाला। इस संबंध में सीटीआर रामनगर के चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने संभावना जताई कि बाघ अपने क्षेत्र में वापस चला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के डीएफओ ने बताया कि पूरे क्षेत्र देख लिया है लेकिन बाघ नहीं मिला। एसडीओ रजत कपिल, लैंसडौन के रेंजर राकेश शाह, प्लेन रेंज के रेंजर अमोल इष्टवाल, दुगड्डा कोटरी रेंज के रेंजर उमेश चंद्र जोशी, कोटद्वार के रेंजर बिपिन चंद्र जोशी, दुगड्डा, लैंसडौन रेंज, प्लेन रेंज कोटरी रेंज के वनकर्मी, बीट वाचर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed