{"_id":"575998824f1c1b9f659c531a","slug":"the-five-centers-for-disaster-in-yamkeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर में आपदा से निपटने के लिए बनाए गए पांच सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर में आपदा से निपटने के लिए बनाए गए पांच सेंटर
अमर उजाला/यमकेश्वर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर तहसील में तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला की अध्यक्षता में आपदा से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी कर्मचारियों को पहले से ही तैयार रहने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
गुनसोला ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए यमकेश्वर ब्लाक में इस बार पांच सेंटर बनाए गए हैं। इसमें मुख्य सेंटर तहसील यमकेश्वर का कार्यालय बिथ्याणी, दीउली, भरपूर, किमसार और मोहनचट्टी को बनाया गया है। प्रत्येक में एक जेसीबी मशीन, खाद्यान सामग्री, डीजल, पेट्रोल आदि के साथ एक पट्टी पटवारी, एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, एक डॉक्टर, विद्युत विभाग से एक लाइनमैन आदि रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेंटर के अतिरिक्त एक सचल दल का गठन किया गया है जिसमें एक एडीओ पंचायत, कानूनगो, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग से एक जेई, एक डॉक्टर रहेंगे। पांचों सेंटरों में पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गयी है। एक रास्ते के बंद होने पर दूसरे रास्ते से आसानी से पहुंचा जा सके। बैठक में ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर राजपाल सिंह नेगी, ऊर्जा निगम के जेई जगवीर सिंह चौहान, वन दरोगा एससी मदवाल, कानूनगो यमकेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन