फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The energy performance of corporations engineers

ऊर्जा निगमों के अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Wed, 05 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The energy performance of corporations engineers
strike - फोटो : Amar Ujala
अवर अभियंताओं को 4800 ग्रेड पे और वर्ष 2005 तक नियुक्त अवर अभियंताओं को पेेंशन व जीपीएफ सुविधा देने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया। अभियंताओं ने विभिन्न स्थानों पर गेट मीटिंग करते हुए अधीक्षण अभियंता के माध्यम से प्रबंधन निदेशकों को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम/यूजेवीएनएल/पिटकुल के अवर अभियंताओं/सहायक अभियंताओं ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए तीनों विद्युत निगमों में अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति कोटा निर्धारित करने, एक जनवरी 2006 से नान फंक्शनल वेतनमान को एसीपी से हटाने, 13 जून 2013 तक नियुक्त कर्मचारियों को समयबद्ध वेतनमान अनुमन्य करने,  एक अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि देने, प्रमोशन की पात्रता अवधि 10 वर्ष से घटाकर सात करने, अवकाश नकदीकरण की सुविधा और उत्तराखंड के मूल निवासी अभियंताओं को प्रताड़ित करने की घटनाओं की जांच की मांग की।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन के जिला सचिव योगेश कुमार, आरपी नौटियाल, अनिल गुसाईं, प्रशांत जुयाल, शिवराज नेगी, उषा पंवार, मनोज अग्रवाल, सुधीर और डीएस चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed