फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The encroachers were given one more day, the campaign will run from 23

अतिक्रमणकारियों को एक दिन की और मोहलत दी, 23 से चलेगा अभियान

Tue, 21 Jun 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
The encroachers were given one more day, the campaign will run from 23
नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की एक दिन की और मोहलत दी है। एनएच से अतिक्रमण हटाने के लिए फाइनल अभियान अब 23 जून से चलेगा। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी मुनादी कर हाईवे, फुटपाथ और नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन 52 अतिक्रमणकारियों की सूची पहले ही जारी कर चुका है। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए जहां दो टीमें बनाई गई हैं, वहीं दो जेसीबी मशीनों की व्यवस्था भी कर ली गई है। नगर आयुक्त केएस नेगी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए फाइनल अभियान 23 जून से चलेगा। अभियान को लेकर तहसील और पुलिस अभियान को पत्र भेज दिया गया है। अतिक्रमण न हटाने पर नगर निगम प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाएगा और संबंधित से इसका खर्च वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed