फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The elephant attacked the young man in the forest, injured.

जंगल में युवक पर हाथी ने किया हमला, घायल

Thu, 16 Mar 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 16 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज में जंगल गए एक युवक पर हाथी ने हमला कर दिया। तीन दिन तक झाड़ियों में रहने के बाद सूचना पर वन विभाग ने उसे जंगल से निकालकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डाक्टरों ने उसके दोनों पैर फ्रैक्चर बताते हुए उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।                   

विज्ञापन


निंबूचौड़ निवासी हरीश कुमार (30) ने बताया कि वह रुड़की में एक बैकरी में नौकरी करता है। 14 मार्च को वह पारखौ से बैकरी की पेमेंट लेकर लौट रहा था। इस बीच सनेह के रास्ते पैदल कोटद्वार आते समय वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


वहां अचानक जंगल से निकलकर चार हाथियों ने उसे घेर दिया। इससे पहले कि वह संभल पाता, एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस पर उसने आनन फानन में जंगल की ओर दौड़ लगा दी। हाथी भी उसके पीछे दौड़ पड़ा, जिससे वह घबराकर एक बड़े गड्ढे में गिर गया। हाथी कुछ देर तक उसे तलाशता रहा, झाड़ी होने के कारण हाथी उसे देख नहीं पाया और वापस चला गया। उसके दोनों पांवों में गंभीर चोट आने के कारण वह गड्ढे से उठ नहीं पाया। इसी हालत में वह तीन दिन तक जंगल में पड़ा रहा।             
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जंगल में घास लेने गई कुछ महिलाओं की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे जंगल से बाहर निकाला। रेंज अधिकारी वीरेंद्र डोबरियाल ने बताया कि एक व्यक्ति की जंगल में पड़े होने की सूचना मिली थी, उसे जंगल से बाहर निकाला गया है। हाथी के हमले की पुष्टि नहीं हुई है।             
-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed