{"_id":"69380b7244f9bf757b047970","slug":"the-driver-injured-in-the-vehicle-accident-has-died-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120320-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वाहन हादसे में घायल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वाहन हादसे में घायल चालक की मौत
Tue, 09 Dec 2025 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से घायल हुए चालक का एम्स ऋषिकेश में चल रहा था उपचार
सतपुली। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गिरे बोल्डर की चपेट में आकर घायल हुए वाहन चालक की हादसे के दो दिन बाद मौत हो गई। घायल चालक का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। युवा चालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्टेड करते हुए कंपनी से काम नहीं कराने की मांग की।
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर मल्ली सतपुली के पास चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान रविवार को बोल्डर और काफी मलबा गिर गया था। सतपुली-गढ़कोट-चाई मोटर मार्ग से गुजर रहा वाहन बोल्डर की चपेट में आ गया था। हादसे में ओडलसैंण, सतपुली निवासी वाहन मालिक व चालक रविंद्र सिंह (38) पुत्र जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाहन में सवार तीन लोग हादसे में बाल-बाल बच गए थे। घायल को हंस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई।
चालक रविंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ओडलसैंण में मातम छा गया। ग्रामीणों एवं वाहन चालकों का हाईवे चौड़ीकरण में जुटी कंपनी पर गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कांट्रेक्ट को तत्काल रद्द कर एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड घोषित करने की मांग की। ग्रामीण मनीष रौतेला, दीपक रावत, नरेंद्र रावत, मदन पंवार, विक्रम सिंह, विपिन सिंह का कहना है कि चौड़ीकरण में जुटी कंपनी की लापरवाही के कारण एक और निरपराध को अपनी जान गंवानी पड़ी।