{"_id":"6af8362f4b79caaf2107dd82","slug":"the-court-acquitted-the-accused-of-stealing-a-scooter-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-128057-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्कूटी चोरी के आरोपी को अदालत ने किया दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्कूटी चोरी के आरोपी को अदालत ने किया दोषमुक्त
Sat, 14 Nov 2026 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पुराना सिद्धबली मार्ग स्थित एक स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रजनी शुक्ला की अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है।
अभियोजन के अनुसार, 13 अक्तूबर 2025 को मोहम्मद जैद अपनी स्कूटी एक स्कूल के गेट पर खड़ी कर अंदर चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान नौ दिसंबर 2025 को काशीपुर में एक नाबालिग से संबंधित दूसरे मामले में आरोपी रवि उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा था कि पूछताछ में आरोपी ने कोटद्वार से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की और रेलवे स्टेशन के पास डाकघर के पीछे एक खंडहर से उसकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद कराई। अदालत ने पाया कि कथित बरामदगी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के समय को लेकर अभियोजन के साक्ष्यों में विरोधाभास था। संवाद