फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The car went out of control and fell into a gorge, one dead, two injured

Kotdwar News: कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Fri, 18 Aug 2023 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 18 Aug 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
The car went out of control and fell into a gorge, one dead, two injured
फोटो
विज्ञापन

मूसा बैंड पर एक वाहन को पास देते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो (बीरोंखाल)। बैजरो जोगीमढ़ी मार्ग पर मूसा बैंड पर एक वाहन को पास देने हुए कार अनियंत्रित होकर लाछी गदेरे में जा गिरी। हादसे में कार चालक पोस्टऑफिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा से बैजरो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेजपाल चंद (54) निवासी ग्राम मटकुंडा, पट्टी-सावली थाना थलीसैंणजोगीमढ़ी पोस्टऑफिस में काम करते थे और शुक्रवार को एक मीटिंग के सिलसिले में अपनी कार से बैजरो आ रहे थे। उनके साथ अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (21), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट व प्रताप सिंह (56) पुत्र गोविंद सिंह निवासी ग्राम मंगरो भी कहीं जा रहे थे। परिंडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित भट्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे जोगीमढ़ी से बैजरो आते समय मूसा बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे लाछी गदेरे में जा गिरी। हादसे में तेजपाल की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक चिकित्सालय बैजरो में भर्ती कराया गया। दोनों खतरे से बाहर हैं। घायलों ने बताया कि हादसा एक वाहन को पास देते समय हुआ। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed