{"_id":"69df915c54989639e0082f16","slug":"the-cantonment-board-has-launched-a-signature-campaign-to-rename-lansdowne-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123033-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लैंसडौन का नाम बदलने के लिए छावनी परिषद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लैंसडौन का नाम बदलने के लिए छावनी परिषद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Wed, 15 Apr 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
जसवंत सिंह के नाम पर रखने के प्रस्ताव का रक्षा मंत्रालय ने भेजा जनमत
लैंसडौन। लैंसडौन नगर का नाम बदलने की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। लैंसडौन का नाम 1962 के भारत-चीन युद्ध के महानायक जसवंत सिंह के नाम से करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय ने जनमत के लिए भेजा है। छावनी परिषद द्वारा नाम परिवर्तन को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
लैंसडौन का नाम परिवर्तन को लेकर पूर्व छावनी परिषद सदस्य महिपाल रावत ने कहा कि वीर जसवंत सिंह हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे वीर योद्धा के नाम से नगर में एक उच्च शिक्षण केंद्र खोला जाना चाहिए। नगर समस्याओं से ग्रस्त है। ऐसे में जरूरत है नगर की दिशा व दशा बदलने की है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी व उषा नैथानी ने कहा कि नाम परिवर्तन से नगर का भला नहीं हो सकता।
स्वर संस्था की सचिव लता खंडेलवाल, व्यापार मंडल संरक्षक गंभीर रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह, सचिव मोहित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता ने लैंसडौन का नाम बदलने का पुरजोर विरोध किया है। समाजसेवी हितेश शर्मा ने कहा कि गत चार वर्षों में लैंसडौन का नाम बदलने से संबंधित पांच अलग अलग प्रस्तावों को जनता ने खारिज किया है।