फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The buttress built a month ago collapsed

एक माह पहले बनाया गया पुश्ता हुआ धराशाई

Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
The buttress built a month ago collapsed
ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग पर धराशायी हुआ पुश्ता। - फोटो : KOTDWAR
पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड विभाग की ओर से ऐता-उमरैला-चरेख मार्ग पर एक माह पहले पांच लाख की लागत से बनाया गया पुश्ता धराशाई हो गया। ऐसे में यहां वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से बदहाल 22.40 किमी. ऐता-उमरैला मार्ग के डामरीकरण और पुश्तों के निर्माण के लिए दैवी आपदा मद से 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। विभाग ने मार्ग पर डामरीकरण से पहले पुश्तों का निर्माण कराया था। एक माह पूर्व विभाग ने उमरैला से ऐता पुल के बीच करीब पांच लाख रुपये की लागत से 13 मीटर पुश्ते का निर्माण कराया था लेकिन पुश्ता निर्माण में गुणवत्ता की कमी होने के कारण पहली हल्की बरसात के बाद ही पुश्ता धराशाई हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र सिंह, इसलाम अली, प्रधान यशपाल सिंह ने विभाग पर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे बंद होने पर इस मार्ग को विकल्प के रूप में उपयोग में लाया जाता है, लेकिन विभाग इस मुख्य मार्ग की देखरेख में लापरवाही बरत रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली का आलम यह है कि पांच लाख रुपये की लागत से बनाया गया पुश्ता कुछ ही दिनों में गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुश्ता ढहने से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी विभाग पुश्ता निर्माण की कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग पर पुश्ता गिरने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर, ठेकेदार से दोबारा पुश्ता निर्माण कराया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed