फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The bill comes four months raging rural.

चार महीने का बिल आने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 29 Sep 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Thu, 29 Sep 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
The bill comes four months raging rural.

ऊर्जा निगम ने यमकेश्वर ब्लाक के कई गांवों में चार महीने के बिजली का बिल एक साथ भेज दिया है। इससे ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर आरोप लगाया कि एक साथ बिल आने से ग्रामीणों को बिल भरना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य सीला महाबीर सिंह ने बताया कि पूर्व में भी ऊर्जा निगम दो माह के बिजली के बिल भेजता रहा है, लेकिन इस बार चार माह के बिल एक साथ भेजना शुरू कर दिया है। चार महीने का बिजली का बिल दो से पांच हजार रुपये तक आने से गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि इस बारे में बीडीसी की बैठक में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऊर्जा निगम के एडीओ प्रशांत जुयाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एक ही मीटर रीडर है। क्षेत्र बड़ा होने से मीटर रीडिंग में समय लग रहा है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed