फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The audience appreciated the play 'Lauti Ja Lalla Jaa'

‘लौटी जा लल्ला जा’ नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा

Thu, 12 Aug 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The audience appreciated the play 'Lauti Ja Lalla Jaa'
कोटद्वार में नगर निगम के प्रेक्षागृह में महारथी नाटक का मंचन करते तन्वी संस्था के कलाकार। - फोटो : KOTDWAR
तन्वी सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम में कलाकारों ने महारथी नाटक का मंचन भी किया। इस दौरान नाटक लौटी जा लल्ला जा को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। इस मौके पर संस्था के कलाकारों ने महारथी नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से महाभारत के पहलुओं को दर्शाया गया। साथ ही महारथी कर्ण की व्यथा, व्यवस्था की चोट और मां की संवेदना को भी बखूबी दर्शाया गया। नाटक लौटी जा लल्ला जा को भी दर्शकों ने खूब सराहा। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए जरूरी हैं। नाटक का निर्देशन प्रदीप भास्कर, सह निर्देशन भावांजलि सक्सेना और दिव्यांशु चौधरी ने किया। संगीत निर्देशन शशांक घिल्डियाल ने किया। नाटक में विवेक, सिद्धार्थ जोशी, सिद्धार्थ काला, परीक्षित, लक्की, मयंक, कपिल, शिवानी, आंचल, कनिष्का, प्रियांशी, वंश, आकाश, अर्जुन, मेघना आदि कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed