{"_id":"6b01dc263731d8f8650c0223","slug":"the-agitation-will-continue-until-the-amount-of-the-increase-is-announced-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128232-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बढ़ोतरी की राशि घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बढ़ोतरी की राशि घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा
Sat, 21 Nov 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मानदेय में वास्तविक बढ़ोतरी की राशि घोषित होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष बसंती रावत और ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये और सहायिकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिदिन 70 रुपये की बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर अंशदान कल्याण कोष से एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग भी उठाई जा रही है। धरने पर अंबिका रावत, रोशनी देवी, श्वेश्वरी शर्मा, राखी, माधवी, सुमित्रा, जाहिदा, मंजू देवी, बीना देवी, राखी डबराल, आशा देवी, बीना, राजेंद्र बिष्ट, हेमलता रावत, सरिता, रेखा देवी, पुष्पा गुप्ता और लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।.