फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The accused of withdrawing Rs 1.9 lakh by changing the ATM card was arrested from Gurgaon

Kotdwar News: एटीएम कार्ड बदलकर 1.9 लाख रुपये निकालने का आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The accused of withdrawing Rs 1.9 lakh by changing the ATM card was arrested from Gurgaon
सतपुली (कोटद्वार)। सतपुली थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से बुजुर्ग के खाते से 1.9 लाख रुपये निकालने के आरोपी को गुड़गांव (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुडगांव में सैफ का काम करता था और 28 अप्रैल को सतपुली पहुंचा था। खाते का बैलेंस देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि सतपुली के ग्राम ध्याड़ी डंडा निवासी प्रेमचंद ने मामले में गत पांच मई को सतपुली थाने में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह 28 अप्रैल को सतपुली स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 1,90,000 रुपये की धनराशि अलग-अलग दिनों में निकाल लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की संबंधित धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आमजन के साथ एटीएम कार्ड बदलकर की गई इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एटीएम व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद सर्विलांस की मदद से शातिर आरोपी धीरज सिंह निवासी तिलफरी तोली हाल निवासी गुडगांव को शुक्रवार को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वादी का एटीएम कार्ड, 1,600 रुपये की नगदी व धोखाधड़ी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन




.

ऐसे दिया घटना को अंजाम



कोतवाल जगमोहन रमोला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी धीरज सिंह ने बताया कि वह गुड़गांव में एक होटल में सैफ का काम करता है। विगत 28 अप्रैल को सतपुली आया था। वहां वह एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया तो उसी समय एक अन्य बुजुर्ग भी एटीएम पर पैसे निकालने के लिए आये और उसे पैसे निकालने में मदद करने के लिए बोलकर उसे अपना एटीएम दिया व पिन नंबर भी बताया। पैसे निकालने के बाद जब उसने खाते में 12 लाख रुपये बैंक बैलेंस देखा, तो उसके मन में लालच आ गया और उसने उनका एटीएम कार्ड बदलकर उसे अपने पास रख लिया और उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड उन्हें दे दिया। बाद में उसने पौड़ी, कोटद्वार, गुड़गांव सहित कई जगहों से एटीएम कार्ड से कुल 1,90,000 रुपये धनराशि निकाली। इन पैसों से उसने मोबाइल फोन, टीवी सहित अन्य महंगा सामान खरीदा व शेष बची धनराशि को खर्च कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed