फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Terror of monkeys, stray cattle, and a leopard in Shivpur.

Kotdwar News: शिवपुर में बंदरों, निराश्रित गोवंश व गुलदार की दहशत

Tue, 04 Aug 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 04 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys, stray cattle, and a leopard in Shivpur.
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 शिवपुर में बंदरों, निराश्रित गोवंश और गुलदार की बढ़ती दहशत से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के माध्यम से जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि डिग्री कॉलेज रोड से सटे शिवपुर क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का उत्पात है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बंदरों के अलावा निराश्रित सांड भी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। सांड के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वन विभाग और नगर निगम को आवश्यक निर्देश जारी कर बंदरों को पकड़ने, निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजने, गुलदार की निगरानी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में शिव शक्ति कीर्तन मंडली शिवपुर की अध्यक्ष लक्ष्मी मधवाल, दिनेश जुयाल, राखी, सूमा देवी, गुड्डी बिडालिया, सरला, मीना, सुरेश मधवाल, रमेश चंद्र, मोनी, जयंती, रंजना सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed