{"_id":"693d6085af54beb8b2042a7e","slug":"ten-fire-standposts-have-been-installed-in-the-city-area-kotdwar-news-c-54-1-uki1003-116610-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर क्षेत्र में स्थापित किए गए दस फायर स्टैंड पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर क्षेत्र में स्थापित किए गए दस फायर स्टैंड पोस्ट
Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान की ओर से किया गया है 20 किलोलीटर के टैंक का निर्माण
उत्तरकाशी। जल संस्थान की ओर से नगर क्षेत्र में दस फायर स्टैंड पोस्ट बनाए गए। साथ ही 20 किलोलीटर के एक टैंक निर्माण किया गया है। इससे आपातकालीन समय में नगर क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति पूरी करवाई जाएगी। वहीं फायर स्टैंड पोस्ट के माध्यम से आपातकालीन समय में अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से इनका प्रयोग किया जाएगा।
नगर क्षेत्र की संकरी गलियों सहित मुख्य बाजार में अग्निकांड की घटनाओं के समय उनके वाहन संकरी सड़कों में नहीं जा पाते थे। इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जिला प्रशासन से फायर स्टैंड पोस्ट लगवाने की मांग की थी। वहीं, अग्निशमन वाहनों में पानी की आपूर्ति को पूरा करने की टैंक की मांग की गई थी।
उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर जल संस्थान की ओर से नगर क्षेत्र में 10 फायर स्टैंड पोस्ट का निर्माण किया गया। इसमें मुख्य स्थानों भैरव चौक, काशी विश्वनाथ चौक सहित तांबाखाणी सुरंग, बिरला गली, डीएम आवास के समीप इन पोस्ट का निर्माण किया गया है। इन पोस्ट के माध्यम से अब अग्निशमन विभाग को किसी भी प्रकार के अग्निकांड की घटनाओं के समय आग बुझाने में इसकी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
साथ ही भटवाड़ी रोड पर जल संस्थान कार्यालय के समीप 20 किलोलीटर का टैंक का निर्माण किया गया है। इसका प्रयोग आपातकालीन स्थिति में नगर में पेयजल आपूर्ति को पूरा करने केे लिए किया जाएगा। इसमें पानी को स्टोर कर रखा जाएगा। जल संस्थान के अवर अभियंता विक्रम चौहान ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में दस फायर स्टैंड पोस्ट का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए एक टैंक का निर्माण भी किया गया है।