{"_id":"5ece7adc8ebc3e9075171a69","slug":"temporary-workers-card-to-be-made-without-card-workers-harak-singh-kotdwar-news-drn3454349180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कार्ड वाले श्रमिकों का बनेगा अस्थायी श्रम कार्ड: हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कार्ड वाले श्रमिकों का बनेगा अस्थायी श्रम कार्ड: हरक सिंह
कोटद्वार में श्रम विभाग की श्रमिक राशन किट योजना का शुभारंभ करते श्रम एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह र?
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
भवन एवं निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से कोरोना संकट काल में श्रमिकों के लिए बनाई गई प्रदेश स्तरीय श्रमिक राशन किट योजना कोटद्वार से शुरू हो गई। राशन किट की इस योजना से प्रदेश के तीन लाख मजदूरों को सीधा लाभ होगा। श्रम एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने 23 श्रमिकों को राशन किट भेंटकर योजना का विधिवत शुुभारंभ किया।
विज्ञापन
बुधवार को मंत्री के बद्रीनाथ मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें श्रम एवं वन मंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी मजदूर को भूूूखा नहीं रहने दिया जाएगा। जिन श्रमिकों के पास श्रम कार्ड नहीं है उनके लिए अस्थायी श्रम कार्ड बनाकर उनको भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। श्रम मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से बिना श्रम कार्ड वाले श्रमिकों की तलाश कर उनका अस्थायी श्रमकार्ड बनाने में मदद करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने शुरुआती रूप में 21 पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर का पैकेट भेंट किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, श्रम पर्वतन अधिकारी भगवती जुयाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, श्रम मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रप्रकाश नैथानी, राकेश मित्तल, सतीश गौड़, मनीष रावत, विकास माहेश्वरी, सतीश गौड़, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।