फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers stood at desired locations

मनचाहे स्थानों पर डटे हैं शिक्षक

Thu, 21 Apr 2016 06:58 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Thu, 21 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक की ओर से एक साल पूर्व पदोन्नति संशोधन का आदेश रद्द होने के बाद भी कतिपय शिक्षक मनचाहे स्थानों पर डटे हुए हैं। आलम यह है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने डेढ़ माह पूर्व खंड शिक्षा अधिकारियों से ही दोषी प्रधानाचार्यों/अधिकारियों को नोटिस जारी करने के साथ ही सूचना देने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन


2 मई 2015 को शिक्षा निदेशालय ने 96 शिक्षकों की पदोन्नति संशोधन आदेश जारी किए थे। दरअसल 21 अक्तूबर 2013 को एलटी संवर्ग के लगभग 1383 शिक्षकों का प्रवक्ता पद पर प्रमोशन किया गया था। प्रथम नियुक्ति और पदोन्नति पर दुर्गम विद्यालयों में तैनाती के नियम होने की वजह से शिक्षकों की तैनाती दुर्गम विद्यालयों में की गई, लेकिन कुछ शिक्षकों ने पहाड़ चढ़ने के बजाय सुगम स्थान पर टिके रहना उचित समझा। लेकिन 2 मई को 96 शिक्षकों की पदोन्नति संशोधन करते हुए उन्हें मनचाहे तैनाती स्थल दे दिए गए। मामला प्रकाश में आने पर 15 मई को शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने समस्त पदोन्नति संशोधन आदेश निरस्त कर दिए थे।
विज्ञापन


उसके बाद छह जून को निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए शिक्षकों को मूल विद्यालय में लौटने को कहा। इसके बाद भी कतिपय शिक्षकों ने आदेश को नहीं माना। जवाब में पुन: शिक्षा निदेशालय ने 6 फरवरी 2016 को मुख्य शिक्षा अधिकारी और 27 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश पत्र भेजे। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन सीईओ के आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीईओ एमएस रावत का कहना है कि निदेशालय से पत्र मिला था, जिसके अनुपालन में बीईओ से सूचना मांगी गई है। जो अभी मिली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed