फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers sent a postcard to the Prime Minister, written in blood.

Kotdwar News: शिक्षकों ने खून से लिखकर पीएम को भेजा पोस्टकार्ड

Mon, 22 Sep 2025 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers sent a postcard to the Prime Minister, written in blood.
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों का समाधान नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखकर पोस्टकार्ड भेजा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर प्रांतीय नेतृत्व की ओर से आंदोलन की नई रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान संघ के संरक्षक जयदीप रावत ने कहा कि संघ प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों के लिए 18 अगस्त से लगातार आंदोलन चल रहा है। 17 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद सीएम ने वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बिंदुओं पर एक हफ्ते के अंदर उच्च स्तरीय वार्ता करने का लिखित आश्वासन दिया था। जिसमें विभागीय प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त करने संबंधी बिंदु मुख्य रूप से था। लेकिन अगले ही दिन लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी गई। जिससे शिक्षकों में और भी आक्रोश बढ़ गया है। कहा कि आंदोलन को और गति देने के लिए आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष पौड़ी भवान सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed