{"_id":"56df11b84f1c1b43768b4570","slug":"teachers-in-the-bank-cut-commotion-turned-out-false-incident-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने बैंक में काटा हंगामा, झूठी निकली बैग की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने बैंक में काटा हंगामा, झूठी निकली बैग की घटना
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग चोरी होने की बात कर घंटों हंगामा काटा। व्यक्ति की ओर से पुलिस में लिखित तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने जब बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बैग चोरी होने की बात गलत निकली। सच्चाई सामने आने के बाद उक्त शिक्षक बैंक से खिसक गया। इस दौरान बैंक में कार्य व्यवधान रहा।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक जीएन भारद्वाज ने बताया कि उनकी ब्रांच में एक शिक्षक कुछ काम कराने आया और वहां से निकल गया। थोड़ी देर बाद उसने बैंक में यह कहकर हंगामा कर दिया कि उसका बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन
शिक्षक के अनुसार जब वह बैंक में पैसे जमा करने के लिए पर्ची भर रहा था, तभी उनका बैग गायब हो गया। उसमें पंद्रह हजार की नगदी, स्कूल की पासबुकें और वोटर आईकार्ड थे। उक्त शिक्षक ने पुलिस को भी मामले की खबर कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज खोलने में थोड़ा समय लग गया। सीसीटीवी फुटेज खुली तो सच्चाई कुछ और निकली। शिक्षक बैग समेत बैंक से बाहर निकलता दिखा है जिसे देखकर शिक्षक बगलें झांकने लगा।
पुलिस के अनुसार बैंक में बैग चोरी की घटना ही नहीं हुई। बाद में बताया गया कि शिक्षक को उक्त बैग किसी दुकान में मिल गया। इसमें नगदी समेत सभी सामान सुरक्षित मिला। बैंक और पुलिस कर्मियों को शिक्षक की बात संदिग्ध प्रतीत हुई।