फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teacher injured in elephant attack on Gharat Mundla foot forest road, referred

Kotdwar News: घराट मुंडला पैदल वन मार्ग पर हाथी के हमले में शिक्षक घायल, रेफर

Thu, 10 Oct 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher injured in elephant attack on Gharat Mundla foot forest road, referred

विज्ञापन
कोटद्वार। घराट-मुंडला पैदल वन मार्ग पर छुट्टी के बाद प्राथमिक विद्यालय मुंडला से पैदल ही कोटद्वार लौट रहे शिक्षकों को सत्तीखाल के जंगल में हाथियों ने घेर लिया। इस दौरान हाथी के हमले में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने शिक्षकों को सुरक्षित जंगल से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शिक्षक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है। प्राथमिक विद्यालय मुंडला के अध्यापक सुनील बिष्ट और तनूजा रावत विद्यालय की छुट्टी होने के बाद घराट-मुंडल पैदल वन मार्ग से वापस कोटद्वार लौट रहे थे। इस दौरान कक्ष संख्या-3 सत्तीखाल के जंगल में हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने करीब चार किमी पैदल चलने के बाद शिक्षकों की खोजबीन की। इस दौरान शिक्षिका तनूजा रावत टीम को सुरक्षित मिली।

टीम ने उनसे दूसरे शिक्षक के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में शिक्षक सुनील बिष्ट घायल हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद शाम 7:40 बजे वह कक्ष संख्या-3 सत्तीखाल में घायल अवस्था में मिले। वन विभाग की टीम ने उन्हें यहां लाकर बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजन उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed