फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tau raped disabled niece

ताऊ ने किया दिव्यांग भतीजी से दुष्कर्म

Tue, 24 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tau raped disabled niece
चौबट्टाखाल तहसील में गांव के रिश्ते के ताऊ ने दिव्यांग (मानसिक रूप से कमजोर) नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पेट दर्द की शिकायत पर किशोरी के परिजन उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले गए। जांच में किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का पता चला। परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ पोक्सो समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस ने संसाधनों का अभाव बताते हुए मामले को रेगुलर पुलिस के सुपुर्द करने का अनुरोध उच्चाधिकारियों से किया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी सर्किल किमगड़ीगाड़ प्रथम राजपाल सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय दिव्यांग बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक के पास ले गए थे। चिकित्सकीय जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में किशोरी ने इसके लिए गांव के रिश्ते के ताऊ को जिम्मेदार बताया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि सात माह पूर्व मवेशियों को चुगाते हुए ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने जब आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की तो वह उन्हें धमकाने लगा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस की ओर से संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed