फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Suriya and Yugant of Heritage Academy were toppers by securing 98.4 percent marks in high school

Kotdwar News: हाईस्कूल में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर हैरिटेज एकेडमी के सूर्या और युगांत रहे टॉपर

Tue, 13 May 2025 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Suriya and Yugant of Heritage Academy were toppers by securing 98.4 percent marks in high school
कोटद्वार। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में छात्रों ने परचम लहराया। हैरिटेज एकेडमी के सूर्या नेगी और युगांत रावत ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। विद्यालय के शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

हैरिटेज एकेडमी गाड़ीघाट की प्रधानाचार्य डॉ. रूपमाला सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में सूर्या नेगी ने 98.4 प्रतिशत, युगांत रावत ने 98.4 प्रतिशत, परिधि फूर ने 97.8 प्रतिशत और जोया ने 96.4 अंक हासिल किए। 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। हैप्पी होम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में दिव्या बेबनी 95.4 प्रतिशत, प्रियांशी सक्सेना ने 94 प्रतिशत, रिद्धिमा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार के प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने बताया कि दर्पण मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य रावत ने 97.8 प्रतिशत, अहाना बंखवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा गौड़ ने बताया कि हाईस्कूल में ऋषिता भट्ट ने सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, तेजस जोशी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, ऋषभ भट्ट 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में शीतल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, कार्तिक कंडारी ने 95 प्रतिशत और कुशाग्रा रावत ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
स्कॉलर्स एकेडमी की प्रधानाचार्य एकता रावत ने बताया कि किंजल नेगी और शिवांशु नेगी ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, 93.2 प्रतिशत अंको के साथ वैभव सिंह ने दूसरा और 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षरा बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। महर्षि विद्या मंदिर कोटद्वार के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि यशवीर सिंह ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। पार्थ लखेड़ा ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा व हर्षित नेगी ने 77 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।



कोटद्वार से सटे यूपी के बिजनौर जिले के तल्ला मोटाढाक स्थित बलूनी स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में आधार ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, प्रथमेश ढौंडियाल ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय, वैष्णवी शर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल तृतीय स्थान हासिल किया। 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा जिला बिजनौर के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय में 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। शुभम रावत ने 97.2 प्रतिशत, प्रज्ञान अग्रवाल 97 प्रतिशत, नैतिक मित्तल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।


एवीएन में सुप्ति, नवयुग में साक्षी, डैफोडिल्स में आराध्या रही विद्यालय की टॉपर
कण्वघाटी। भाबर के एवीएन हल्दूखाता के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सुप्ति मैंदोला ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। आरती ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और प्रेरणा नेगी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 24 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। नवयु्ग पब्लिक स्कूल में साक्षी नेगी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, अनन्या बिष्ट ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और श्रुति गौड़ ने 90 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आराध्या नेगी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आदित्य ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और परी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नूतन बिष्ट ने सभी छात्र-छात्राओं की सरहाना करते हुए बताया कि कुशल शिक्षको और छात्रों की मेहनत से विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed