{"_id":"694fc4be9f090c3aa704531a","slug":"sumit-and-khushi-won-the-600-meter-race-kotdwar-news-c-54-uki1002-116924-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 600 मीटर दौड़ में सुमित व खुशी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 600 मीटर दौड़ में सुमित व खुशी ने मारी बाजी
Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी भटवाड़ी और राइंका जोगथ में शुरू हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव
भटवाड़ी/चिन्यालीसौड़। अटल आदर्श शहीद विपिन शाह राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज जोगथ में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का शुरू हुआ। इस दौरान पहले दिन भटवाड़ी में बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में सुमित और बालिका वर्ग में खुशी रावत प्रथम स्थान पर रही।
अटल आदर्श शहीद विपिन शाह राइंका भटवाड़ी में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ युवा नेता अविनाश रावत ने किया। इसके बाद पहले दिन बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुष्मान रावत प्रथम, देवांश नेगी द्वितीय, धु्रव भंडारी तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सुमित प्रथम, दक्ष द्वितीय और आयुष्मान रावत तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक अंशुमान प्रथम, अमृत राजन राणा द्वितीय और शुभ आर्य तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में सुमित प्रथम, कन्हैया द्वितीय और अमृत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, वैभवी द्वितीय और नंदनी तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में खुशी रावत प्रथम, वैभवी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
लंबीकूद प्रतियोगिता में नंदनी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर लाल शाह, संतोष राणा, अजय नौटियाल, महेश उनियाल, दिनेश चौहान, विद्योत्तमा राणा, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज जोगथ में खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा देवी ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भजन सिंह राणा, जगवीर सिंह कैंतुरा, सुरेंद्र सिंह रावत, सुधांशु भट्ट, राजवीर नेगी, दौलत जगूड़ी, रुकम सिंह राणा आदि मौजूद रहे।