पौड़ी जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन कोटनाला ने कृषि उत्पादन मंडी समिति पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कोटद्वार स्थित मंडी समिति के मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में उन्होंने कृषि उत्पादन को बढ़ाने और उचित मूल्य दिलाने के साथ ही किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि वह सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। जल्द ही कोटद्वार में कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कृषि मंत्री, वन मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कहा कि अक्तूबर, 2016 के बाद से मंडी समिति प्रशासकों के हवाले चल रही थी।