भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कोटद्वार की ओर से सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में एमकेवीएन के सृजल रावत ने अव्वल रहे। प्रतियोगिता में 60 स्कूलों के 202 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बीईएल के एचआरडी उपप्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत दिवस बीईएल सभागार में हुई प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सृजल रावत (एमकेवीएन स्कूल), द्वितीय दृष्टि जदली (एसजीआरआर पदमपुर), तृतीय आकांक्षा भंडारी (एसजीआरआर लालपानी) व दस विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता को बढ़ाना था। इसीलिए इसका विषय‘भ्रष्टाचार और उसका उन्मूलन’ रखा गया था। कार्यक्रम संयोेजक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु विजेताओं के लिए प्रथम के रूप में पांच हजार, द्वितीय तीन हजार पांच सौ, तृतीय पुरस्कार दो हजार और सात सौ रुपये रखे गए हैं। निर्णायक मंडल में फाइन आर्ट्स स्नातक (लखनऊ) के फ्री लांस आर्टिस्ट गौर सिंह रावत, पीजी कॉलेज कोटद्वार के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनोद सिंह भंडारी शामिल रहे।