फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   sucide case of 10th's student, one arrested

किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 02 Mar 2016 07:03 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Wed, 02 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
काशीरामपुर तल्ला निवासी दसवीं की छात्रा मानसी की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में मृतक छात्रा के परिजनों और मोहल्लेवालों ने बुधवार को कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उस पर खुदकुशी के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना और शोषण का आरोप लगाया है। कहा कि युवक ने उनकी बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि मौत से पहले युवक और उसके दो साथी रेलवे स्टेशन पर देखे गए थे। मामले में पुलिस की ओर से हीलाहवाली पर परिजनों व महिलाओं ने कोतवाली और इसके बाद तहसील में जमकर हंगामा काटा। परिजनों के तेवर और हंगामे को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दिन में उसे यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी युवक नवाजीश पुत्र सरफराज निवासी गंगादत्त जोशी मार्ग कोटद्वार को चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
 बुधवार दिन में करीब 12 बजे काशीरामपुर तल्ला निवासी मधु शर्मा और प्रवीन थापा की अगुवाई में आए महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। इसी बीच मृतक छात्रा की रोती बिलखती मां शकुंतला देवी और पिता महेश थापा समेत तमाम परिजनों ने कोतवाल जेएस पुंडीर का घेराव कर दिया। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कोतवाल की मेज पर रखा शीशा तोड़ डाला। चेतावनी दी कि जल्द ही आरोपी युवक और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर देंगे। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यहां से उठे तो एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कोतवाल जेएस पुंडीर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक  को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसमें धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed