फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students will be prepared for competitive examinations

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किए जाएंगे छात्र तैयार

Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Students will be prepared for competitive examinations
शिक्षा विभाग की महत्वकांक्षी योजना ‘परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करना एवं उदीयमान मस्तिष्क का विकास करना’ का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। योजना के तहत छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीजीआईसी, लैंसडौन में योजना का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ब्लाक के कक्षा नौ के तीस व कक्षा 11 के 20 चयनित छात्र-छात्राओं को तीस दिवसीय शिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम सहसंयोजक जीआईसी सारी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मैंदोला ने बताया कि शासकीय विद्यालयों के प्रति जनमानस के विश्वास को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं को तैयारी करा सफलता के नए आयाम स्थापित करने के उद्देश्यों को लेकर यह शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्रों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (एनटीएसई) परीक्षा के लिए तैयार करना है, जबकि कक्षा 11 के छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, एनडीए आदि परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी मुक्ता नेगी, व्यवस्थापक अनूप थपलियाल, दीप्ति गुसाईं, मेघा रावत, सोवेंद्र जोशी, मंदीप नेगी, महेंद्र सिंह गुसाईं आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed