फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students should implement the teachings of Geeta in their life.

Kotdwar News: छात्र-छात्राएं गीता के उपदेशों को जीवन में उतारें

Thu, 12 Dec 2024 11:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
Students should implement the teachings of Geeta in their life.

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राइवेट बीएड कॉलेज मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजूकेशन पदमपुर मोटाढांक में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी और बाल भारती स्कूल के संस्थापक गिरिराज सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि भगवत गीता एक मैन्युअल है, जो यह बताती है कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश शर्मा एवं दलजीत सिंह ने भी गीता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने कहा कि गीता सबको पढ़नी चाहिए। प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट व प्रशासक गोविंद डंडरियाल ने आज के परिवेश में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्वेता रावत ने गीता के गूढ़ तत्वों की विवेचना करते हुए कुछ श्लोकों की व्याख्या की। इस मौके पर प्राध्यापिका डॉ. संगीता नेगी, डॉ. मंजू कपरवाण, विपुल उनियाल, उषा रावत, कांति डंडरियाल और रघुवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीना रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed