{"_id":"5d4da8be8ebc3e6d0f40e7c2","slug":"streets-for-teachers-kotdwar-news-drn3158753180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए अभिभावकों और छात्रों ने सड़कों पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए अभिभावकों और छात्रों ने सड़कों पर निकाला जुलूस
विज्ञापन
जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की तैनाती के लिए सड़कों पर जुलूस निकालते अभिभावक और छात्र।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों और छात्रों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद बीईओ कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान छात्र-छात्राएं चौथे दिन भी विद्यालय नहीं पहुंचे, जिस कारण कक्षाओं में ताले लगे रहे।
शुक्रवार को जीआईसी रिखणीखाल में शिक्षकों की तैनाती न होने से नाराज अभिभावकों और छात्रों ने चौथे दिन रिखणीखाल बाजार से बीईओ कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने बीईओ कार्यालय पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्यालय में तालाबंदी की। इसके बाद अभिभावकों और छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष प्रमोद रावत और सिलबेड़ी के प्रधान रमेश रावत ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के 11 पद रिक्त होने से 250 बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी होने से अभिभावकों ने चौथे दिन भी अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा, जिस कारण विद्यालय की कक्षाओं में ताले लटके रहे। अभिभावकों ने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति और विद्यालय के कोटिकरण में सुधार करने मांग को पूरा नहीं किया तो उन्हें मजबूरन आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा।
जुलूस और धरना प्रदर्शन में सतेंद्र सिंह नेगी, अनिल हेमदानी, सुभाष मैंदोला, संगीता जोशी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, सरोजनी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, कांती देवी, बीना देवी, स्नेहलता देवी, अनिता देवी, पूनम देेवी, अनुराधा देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, कामना देवी, गुड्डी देवी, जसोदा देवी व अंजू देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
-फोटो