{"_id":"c8ad630218f3afbca90ec726ebfaeec3","slug":"stopped-choras-pul-nirman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप कार्यकर्ताओं ने रुकवाया चौरास पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप कार्यकर्ताओं ने रुकवाया चौरास पुल का निर्माण
श्रीनगर
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभाविप कार्यकर्ताओं ने चौरास मोटर पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर पुल निर्माण कार्य रुकवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व कार्यदायी एजेंसी के बीच तीखी बहस भी हुई।
सोमवार को अभाविप कार्यकर्ता छात्र महासंघ महासचिव आयुष नेगी के नेतृत्व में चौरास मोटर पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे। छात्र नेता राहुल बिष्ट व कुलदीप चौहान ने कहा कि पुल के लिए जो पिल्लर खड़ा किया जा रहा है, वह पूरी टेढ़ा हो गया है। जिससे कि इसकी मजबूती पर संदेह है। ऋतांशु कंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुल निर्माण के लिए धनराशि दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक कोई धनराशि नहीं दी गई है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर कड़ा आक्रोश जताया। वहीं कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पुल निर्माण कार्य बंद करवाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और कार्यदायी एजेंसी कर्मियों के बीच बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों में संदीप राणा, शुभम नेगी, अंकुर रावत, गुंजन नेगी, हिमांशु रावत आदि शामिल थे।