{"_id":"56e19af84f1c1b60398b4568","slug":"stone-fell-from-the-tractor-trolley-accident-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से गिरे पत्थर, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरे पत्थर, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरे पत्थर, हादसा टला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार के देवीरोड पर गौनियाल मार्केट के निकट व्यस्त ट्रैफिक के बीच एक ट्रैक्टर ट्राली से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इससे मार्ग में अफरातफरी मच गई। कई दोपहिया वाहन चालक मार्ग पर गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे बाजार से देवी मंदिर की तरफ जा रहे पत्थरों से लदे एक ट्रैक्टर की ट्राली गौनियाल मार्केट के पास ऊपर हो गई और उसमें से पत्थर गिरने लगे। मार्ग पर चल रहे दो पहिया और चार पहिया वाहनों ने बड़ी मुुश्किल से अपने वाहनों पर नियंत्रण किया। कई दो पहिया वाहन चालक गिर गए। ट्रैक्टर चालक ने समझदारी का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को खेतों की ओर मोड़ दिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लगा रहा। मार्ग से पत्थर हटने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन