फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Step son killed his mother by stabbing her with a knife

Kotdwar News: सौतेले बेटे ने की चाकू से गोदकर मां की हत्या

Fri, 19 Jul 2024 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Step son killed his mother by stabbing her with a knife
कोटद्वार बेस अस्पताल में चाकू से हुए हमले में मृत महिला के परिजनों और पड़ोसियों से घटना की जानक

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत खुमरा बस्ती आमपड़ाव में सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।



एसआई मेराजूद्दीन ने बताया कि खुमरा बस्ती आमपड़ाव निवासी शाहिदा (45) पत्नी स्व. खलील पर शुक्रवार दिन में उसके सौतेले बेटे अशरफ ने चाकू से हमला कर दिया। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची। सास को गंभीर घायल देखकर उसने शोर मचाया। इस पर वहां पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को बेस अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की दो शादियां थी। पहली शादी से आठ बच्चे हैं, जबकि दूसरी शादी से तीन हैं। दूसरी पत्नी शाहिदा अपने बच्चों के साथ खुमरा बस्ती में रहती है। जबकि आरोपी अशरफ ई-रिक्शा चलाता है और वह आमपड़ाव में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। मृतका के पति की 10 साल पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मृतका के पेट और पीठ पर गंभीर घाव के निशान हैं। साथ ही उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि चाकू से हमला करने से पूर्व दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।


घटना की प्रत्यक्षदर्शी और मृतका की बहू की हालत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। हालत सामान्य होने पर उसके बयान से ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed