{"_id":"57e9534d4f1c1bf90a574fc6","slug":"state-quota-of-67-seats-for-admission-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए 67 का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए 67 का पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में राज्य कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए 67 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की है। देर रात तक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी। यहां बता दें कि श्रीनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटें निर्धारित हैं। इनमें ऑल इंडिया कोटे की 15 सीटें निर्धारित थी, लेकिन दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद आठ सीटें खाली रह गई।
विज्ञापन
अब इन सीटों को स्टेट कोटे में मर्ज कर दिया गया है, जिससे अब स्टेट कोटे की सीटें बढ़कर 92 हो गई हैं। एक सीट आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। स्टेट कोटे मेें प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। बाद में 70 छात्र-छात्राएं अन्य संस्थानों में चले गए।
विज्ञापन
यहां सिर्फ 17 छात्र ही रुके। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में रविवार और सोमवार को 67 अभ्यर्थियों ने रिपोर्टिंग की। प्रवेश समिति के सदस्य प्रो. अमित कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया देर रात तक चलेगी।
विज्ञापन