फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State government is besieged by rising unemployment

ज्वलंत समस्याओं पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को घेरा, प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
State government is besieged by rising unemployment
कोटद्वार। क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने देवीमंदिर के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार को प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, रिक्त पदों पर नियुक्तियां एवं पदोन्नति न होने, मानकों के विपरीत हो रहे रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन व बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम न करने के मुद्दों पर घेरा।
विज्ञापन

देवीमंदिर स्थित तिराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया। कहा कि विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में रिक्तियां होने के बावजूद भी विज्ञप्ति जारी नहीं की जा रही हैं। बेरोजगार भटक रहे हैं। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा शासनकाल में घोर उपेक्षा हो रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 33 करोड़ रुपये स्वीकृत कर शासनादेश करवाया गया, लेकिन यह पैसा अवमुक्त नहीं करवाया गया। धरना प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमितराज सिंह, विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, सुनीता बिष्ट, गीता नेगी, विजय नारायण सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, पार्षद सूरज प्रसाद कांति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed