फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State government failed on public test: Pritam Singh

जनता को दिखाए सपनों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल: प्रीतम सिंह

Mon, 16 Nov 2020 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
State government failed on public test: Pritam Singh
जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : KOTDWAR
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने जनता को जो सपने दिखाए थे, उन्हें पूरे करने में वह विफल रही है। अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन

चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोटद्वार के जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में हालत खराब हो गए हैं। किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है। कहा कि महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। कहा कि अब जनता समझ चुका है। भाजपा में शामिल कांग्रेस नेताओं की घर वापसी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में दरवाजे बंद नहीं होते। कोई आता है और कोई जाता है। पार्टी छोड़कर गए लोगों को शामिल करने का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आईसीसी मीडिया सेल के अध्यक्ष मनीष खंडूड़ी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, धीरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed