फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State agitators will burn copies of mandate on 25th

25 को शासनादेश की प्रतियां फूंकेंगे राज्य आंदोलनकारी

Sat, 20 Nov 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
State agitators will burn copies of mandate on 25th
उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्निकरण के लंबित मामलों पर अभी तक कार्रवाई न होने पर रोष जताया और 25 नवंबर को तहसील प्रांगण में शासनादेश की प्रतियां फूंकने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

पदमपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत 16 और 17 नवंबर को संगठन ने राज्य आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पौड़ी में प्रदर्शन किया था। वार्ता में डीएम ने एक सप्ताह में कमेटी का गठन कर चिह्निकरण के लंबित मामलों का निस्तारण करने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक लंबित मामलों का निस्तारण नहीं किया गया। इस मौके पर उर्मिला जोशी, राजेश्वरी रावत, कृष्णा काला, मुन्नी धूलिया, कल्पेश्वरी, इंदु गौड़, लक्ष्मी रावत, विद्यावती, इंदू जुयाल, रीना देवी, बीना, देशबंधु कुकरेती, मुनेश्वर दत्त, जयप्रकाश रावत, प्रेम सिंह बंदवाल, कलम सिंह, शशिकांत, मंजू कोटनाला, इच्छा नेगी, कमला चौहान और पीतांबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed