फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Staff will increase for cleanliness

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बढ़ेगी कर्मियों की संख्या

Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Staff will increase for cleanliness
नगर निगम कोटद्वार के कार्यालय में बोर्ड बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने नगर निगम में शामिल नए वार्डों में सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और वर्तमान में तैनात सुपरवाइजरों को बदलने की मांग की। इस मौके पर नगर निगम में शामिल नए वार्डों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, पक्के कूड़ेदानों में गेट की व्यवस्था करने और मुख्य मार्गों पर कूड़ेदानों की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पार्षदों ने शौचालयों की नियमित सफाई करने और इसके लिए सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुुचारु करना नगर निगम की प्राथमिकता है। स्वच्छता के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, कर निर्धारण अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, पार्षद गीता नेगी, सोनिया नेगी, रोहणी देवी, विजेता रावत, बीना नेगी, मीनाक्षी कोटनाला, कवित्ता मित्तल, आशा चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed