Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SSB guerrillas took out Jan Jagran Rath Yatra in Yamkeshwar

Kotdwar News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने यमकेश्वर में निकाली जन जागरण रथ यात्रा

Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
SSB guerrillas took out Jan Jagran Rath Yatra in Yamkeshwar
एसएसबी गुरिल्लाओं ने नौकरी, पेंशन व अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर यमकेश्वर में जन-जागरण रथ यात्रा निकाली। उन्होंने कांडी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




यमकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जन जागरण रथ यात्रा शुरू की और कांडी तक नारेबाजी के साथ यात्रा निकाली। कांडी में आयोजित बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा कि नौकरी पेंशन की मांग के अलावा हमारे कई गुरिल्ला साथी सत्यापन न हो पाने से परेशान हैं। केंद्र सरकार ने एसएसबी गुरिल्लाओं का समायोजन का प्रस्ताव मांगकर और 2015 में भौतिक सत्यापन कर उन्हें नौकरी और पेंशन देने का आश्वासन दिया था। सरकार ने लोनिवि में भी नियुक्ति का शासनादेश जारी किया था लेकिन आज तक गुरिल्लाओं के पक्ष में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए एकजुट होकर आरपार की लड़ाई का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष बृजमोहन, सुखबीर सिंह रमेशचंद्र, दीपक ग्वाड़ी, गोविंद सिंह, सुनीता देवी, देवेश्वरी, माया देवी, रघुनंदन सिंह, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed