फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ssamay won in 800 meters race

800 मीटर दौड़ में समय ने मारी बाजी

Fri, 29 Oct 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
ssamay won in 800 meters race
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में खेल महाकुंभ के तहत चल रही ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में समय ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई 800 मीटर की दौड़ में समय, अंकित असवाल, दीपक सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अनुराग सिंह, अमित नेगी, आकाश पटवाल, लंबी कूद में आवेदित अली, यश कुमार, मोहित कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार, विनोद पंत, संजय रावत, सुरेश सिंह, वीरेंद्र भंडारी, योगेश रावत, दर्शनी रावत, बीना गौड़ और मुकेश सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में ग्राम पंचायत गौला मल्ला अव्वल
कोटद्वार। एसजीआरआर इंटर कॉलेज दिउला पौखाल में अंडर-14 आयु वर्ग की न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण नेगी, प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह बिष्ट, संकुल प्रभारी रेखा डंडरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत गौला मल्ला ने प्रथम, ग्राम पंचायत गूम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जयगांव ने प्रथम और पौखाल ने द्वितीय स्थान पाया। लंबी कूद में साक्षी थपलियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बालक वर्ग में ग्राम पंचायत गौला प्रथम और ग्राम पंचायत जयगांव द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ग्राम पंचायत खोलकंडी ने प्रथम और ग्राम पंचायत पौखाल ने द्वितीय स्थान पाया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में आयुष, पवन, करन और दीपांशु प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अल्फिशा, सोनम, गंगा व अल्फिशा प्रथम रहे। प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलबीर रावत, विजयपाल सिंह, सिद्धि नैथानी, हेमलता खंतवाल और नीलम सुंद्रियाल आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढांक में खेल महाकुंभ के तहत अंडर-21 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता नगर क्षेत्र ने जीत ली। फाइनल मुकाबले में नगर क्षेत्र ने हनुमंती को 3-1 से हराया। निर्णायक की भूमिका में शिवा चौधरी, रजत नेगी और सिद्धार्थ उनियाल शामिल रहे। शिक्षक गोपाल जसोला, मुकेश सिंह, प्रदीप रावत, धीरेंद्र कंडारी, सुनील रावत, विनोद पंत ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। मैच का आंखों देखा हाल तरुण ईष्टवाल ने सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed