{"_id":"590767fb4f1c1bcb3a442512","slug":"srinagar-army-may-arrive-between-may-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 15 मई के बीच श्रीनगर आ सकती है सेना की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 15 मई के बीच श्रीनगर आ सकती है सेना की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 01 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की एक टीम 10 से 15 मई के बीच राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का दौरा कर सकती है। टीम यहां सेना के मेडिकल कॉलेज के लायक संसाधन, जगह और प्रदेश सरकार की ओर से सौंपे गए प्रपोजल के आधार पर परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञ डॉक्टरों, संसाधन और बजट की कमी से जूझ रही प्रदेश सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कालेज और निर्माणाधीन अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को सेना को सौंपने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना विगत 27 अप्रैल को मध्य कमान लखनऊ को दोनों मेडिकल कालेजों की स्टेट्स रिपोर्ट भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
अब सेना के अधिकारी स्वयं आकर वास्तविक स्थति का जायजा लेंगे। सेना की टीम यह देखेगी कि जो रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने सौंपी है उसके अनुसार संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. सयाना ने बताया कि सेना की टीम ने 10 से 15 मई के बीच आने का समय दिया है। टीम मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का निरीक्षण करेगी।