फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sri Sri Ravishankar were struck Knwasrm

कण्वाश्रम देखकर अभिभूत हो उठे श्रीश्री रविशंकर

Tue, 07 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Tue, 07 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravishankar were struck Knwasrm
र‌िववि - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने मंगलवार को सिगड्डी सिडकुल स्थित श्रीश्री आयुर्वेदा ट्रस्ट के मेडिकल प्लांट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। शाम को आधुनिक भीम योगाचार्य विश्वपाल जयंत के कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे श्रीश्री वहां की प्राकृतिक छटा से अभिभूत हो उठे। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में तीन दिन के अज्ञातवास पर कण्वाश्रम आएंगे।  

विज्ञापन

मंगलवार दिन में दो बजे सिगड्डी ग्रोथ सेंटर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने ट्रस्ट की श्रीश्री आयुर्वेदा फार्मा कंपनी के नवनिर्मित प्लांट का उद्घाटन किया। देश विदेश से आए भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को अपनाकर ही हम स्वयं और देश को स्वस्थ बना सकते हैं। कहा कि मनुष्य को हर कार्य प्रसन्नचित होकर करना चाहिए, तभी सुंदर परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

शाम को आध्यात्मिक गुरु कण्वाश्रम स्थित आधुनिक भीम योगाचार्य विश्वपाल जयंत के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे रुककर योग, आयुर्वेद पर चर्चा की। योगाचार्य जयंत ने बताया कि जब श्रीश्री ने महर्षि कण्व की धरती कण्वाश्रम को देखा तो उन्होंने इसे तपोभूमि बताया। गुरुकुल में ही भोजन के बाद उन्होंने यहां बने हवन कुंड, स्वीमिंग पूल, ध्यान केंद्र और योग भवन को देखा और देर शाम ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed