फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Specialist doctors put on duty in sports, health services will collapse

Kotdwar News: खेलों में विशेषज्ञ चिकित्सक लगाई ड्यूटी, चरमराएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 22 Jan 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors put on duty in sports, health services will collapse

विज्ञापन
कोटद्वार। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे राजकीय बेस अस्पताल में फरवरी के प्रथम सप्ताह में चिकित्सीय सेवाएं बुरी तरह चरमरा जाएंगीं। दरअसल सीएमओ ने बेस अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजीशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को 38वें राष्ट्रीय खेलों में भेजने के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।



विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बेस अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों की कमी को पूरा कराने का आश्वासन दिया ही था कि कुछ ही देर बाद मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी कार्यालय से बेस अस्पताल प्रशासन को ई-मेल भेज दी गई। जिसमें 38वें राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए बताया गया कि एक से सात फरवरी तक विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत फूलचट्टी में दो खेलों का आयोजन होना है। प्रतियोगिता स्थल पर फिजीशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता को आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन


सीएमओ ने एक से सात फरवरी तक बेस अस्पताल के फिजिशियन एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ को फूलचट्टी, यमकेश्वर भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, उप नोडल अधिकारी एवं सीएचसी यमकेश्वर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा अधिकारियों के रात्रि निवास, भोजन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि देहरादून परिक्षेत्र के कई अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक पर्याप्त संख्या में हैं, लेकिन वहां से चिकित्सकों की ड्यूटी यमकेश्वर में नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

10 दिन तक नहीं हो पाएंगे हड्डियों के ऑपरेशन



डॉ. अभिषेक जैन एकमात्र अस्थि सर्जन हैं। उनके चले जाने से हडि्डयों के ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे। संविदा चिकित्सक डॉ. वागीश काला अकेले अस्थि विशेषज्ञ रह जाएंगे। वहीं, फिजीशियन डॉ. जेसी ध्यानी की अनुपस्थिति में डॉ. इमरान मरीजों को उपचार देते हैं, लेकिन वे किसी भी दिन पीजी कोर्स के लिए चले जाएंगे। तीनों चिकित्सकों की अनुपस्थिति में दो सेक्शन की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed