फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Special equipment 'Eneaders' will be installed in villages facing threat and terror of wildlife.

Kotdwar News: वन्यजीवों की धमक व दहशत वाले गांवों में लगेंगे विशेष उपकरण एनीडर्स

Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Special equipment 'Eneaders' will be installed in villages facing threat and terror of wildlife.

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के वन सीमा में वन्यजीवों की दहशत वाले गांवों के ग्रामीणों को जल्द ही वन्य जीवों के आतंक से निजात मिल जाएगी। वन विभाग की ओर से इन गांवों में विशेष उपकरण लगाए जाएंगे। एनीडर्स नामक उपकरण के दायरे में आने वाले वन्यजीव उसमें लगे सैंसर की सहायता से लाइट जलने व हूटर बजने से दूर चले जाएंगे।



लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) से सटी हुई है। वन सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी, बाघ, गुलदार, भालू, नील गाय आदि से दहशत बनी हुई है। इन गांवों में मानव वन्यजीव संघर्ष पर नियंत्रण के लिए वन विभाग की ओर से लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की ओर से परीक्षण के तौर पर एनीडर्स उपकरण का प्रयोग किया जा रहा है। एनीडर्स का आशय पशु घुसपैठ का पता लगाने और विकर्षक प्रणाली है।
विज्ञापन

क्यारी कंपनी की ओर से तैयार किये गए इस उपकरण में दो सेंसर, दो लाइट व हूटर लगे हुए हैं। उपकरण के लगे सेंसर के सौ मीटर दायरे में वन्यजीव के आने पर हूटर से आवाज होने लगेगी। साथ ही लाइटें जलने लगेंगी। जिससे वन्य जीव क्षेत्र से दूर चले जाएंगे। इस उपकरण से अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हूटर का समय कम या अधिक किया जा सकता है। सौर ऊर्जा के पैनल से एनीडर्स की बैटरी चार्ज की जा सकेगी। वन्यजीवों के साथ ही मानव की आवाजाही भी उपकरण के सेंसर के संपर्क में आने पर पता चल जाएगी और लोगों को सतर्क होने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



वन विभाग की कोटड़ी रेंज के सनेह स्थित केंद्रीय पौधशाला में एनीडर्स उपकरण का प्रयोग सफल होने के बाद दुगड्डा रेंज में पहली बार इसका प्रयोग किया जा रहा है। प्रयोग सफल होने पर योजना का विस्तार किया जाएगा।

- उमेश चंद्र जोशी, रेंज अधिकारी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed