{"_id":"58c0349d4f1c1b663ddc4e6f","slug":"small-elephant-vehicle-collapses-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा हाथी वाहन गिरा खाई में, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा हाथी वाहन गिरा खाई में, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पुलिंडा गांव से कबाड़ लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा एक छोटा हाथी वाहन बुधवार शाम रामणी पुलिंडा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों के परिजनों ने बताया कि लकड़ीपडाव निवासी रहीस अहमद, जीवन राम व मो. वसीम कबाड़ का काम करते हैं। बुधवार सुबह वे छोटे हाथी वाहन से पुलिंडा गांव कबाड़ लेने गए हुए थे। शाम पांच बजे कोटद्वार की ओर आते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला और निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन